आम के एक्सपोर्ट के लिए बिहार में ऑफिस खोलेगी केंद्र सरकार

राम नरेश

पटना। बिहार में अब केंद्र सरकार एक कॉमर्स कार्यालय खोलने जा रही है। इससे आम के निर्यात में सुविधा मिलेगी। सरकार की इस पहल से बिहार के किसानों को यूपी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। अब किसान अपने आम को बिहार से पूरे देश में कहीं भी भेज सकेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने दी।

आम उत्पादन और निर्यात के इच्छुक किसानों को अब आम के निर्यात के लिए बनारस का मुख नहीं देखना होगा। अब भारत सरकार के कॉमर्स डिपार्टमेंट का एक कार्यालय बिहार में भी शीघ्र खुलेगा। अभी तक राज्य के निकटतम वाराणसी से ही बिहार का निर्यात संचालित होता रहा है। ये बातें राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय आम महोत्सव के दौरान कही ।

कृषि मंत्री मंगल पांडेय आम उत्पादकों को आश्वस्त किया कि वे केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से राज्य में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) का कार्यालय खोलने के लिए अनुरोध करेंगे।एपीडा का कार्यालय राज्य में खुलने से आम तथा अन्य बागवानी फसलों के निर्यात में आसानी होगी। इस दौरान राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा बिहार के आम की ब्रांडिंग सही तरह से करना होगा। इसके लिए तीन लक्ष्यों को साधना होगा।

आम का उत्पादन को अभी काफी बढ़ाना होगा ताकि घरेलू खपत के बाद इतना आम का उत्पादन हो कि कई देशों को आम उपलब्ध कराने में बिहार सक्षम हो। दूसरा लक्ष्य यह होगा कि बिहार वैसे आम का उत्पादक बने जो प्रभेद राज्य में नहीं उत्पादित होते हैं,पर अन्य राज्यों में होते हैं।

अनुसंधान के माध्यम से तथा मिट्टी के प्रकार तथा वातावरण के अनुसार वैसे प्रभेदों को बढ़ाना हमारा दूसरा लक्ष्य है। मानव जीवन, पर्यावरण तथा जलवायु को ठीक रखने के लिए बगीचा बढ़ाना होगा। कई बगीचे शहरीकरण में खत्म होते गए।आज बिहार का हरित आवरण 15 प्रतिशत है, जिसे 18 प्रतिशत किया जाना है। राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए हमें बगीचा बढ़ाना होगा, यह हमारा तीसरा लक्ष्य होगा।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे