ड्राइवर आयोग गठन करे केंद्र सरकार : तेजिन्द्र सिंह

जनसेवा ड्राइवर पार्टी ने किया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

द न्यूज 15
नई दिल्ली। जनसेवा ड्राइवर पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर जंतर -मंतर पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ड्राइवरों के साथ हो रही परेशानी को मुख्य रूप से उठाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय तेजिन्द्र सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ड्राइवर आायोग का गठन करे, जिसमें संस्थाओं की भी हिस्सेदारी हो, दिल्ली सिटी टैक्सी स्कीम 2017 तुरंत लागू की जाए साथ ही सारथी सुरक्षा कार्ड बनाया जाए, सभी ऐप बेस्ट कंपनियों का किराया और कमीशन सरकार निर्धारित करे, दुर्घटना होने पर सरकार और ऐप बेस्ट कंपनियां ड्राइवर परिवार को उचित मुआवजा (50 लाख रुपये) दे। सभी सीएनजी पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों की समय सीमा 15 साल की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते उनकी गाड़ियां लंबे समय से खड़ी हैं उन सब व्यवसायिक गाड़ियों का परमिट ३ साल आगे बढ़ाया जाए। तेजिन्द्र सिंह का कहना था दिल्ली में अवैध तरीके से सवारी में चल रही प्राइवेट इको वैन तुरंत बंद कराई जाएं, इससे हमारे व्यवसाय पर काफी बुरा असर पड़ता है और सरकार को भी करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। सरकार जो अपनी कैब ऐप चला रही है उसका प्रचार किया जाए ताकि देश का पैसा देश में रहे। सीएनजी, पेट्रोल की कीमत पर लगाम लगाई जाए और महंगाई के साथ हमारा किराया भी समय समय पर बढ़ाया जाए। तेजिन्द्र सिंह ने कहा कि सभी ऐप बेस्ट कंपनियों के चालक का मेडिकल और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस किया जाए ताकि दुर्घटना होने पर मुआवजा मिल सके। प्रदर्शन में ड्राइवरों के हक-हकूक की आवाज उठाई गई। प्रदशर्न में बड़े स्तर पर ड्राइवर मौजूद थे।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

One thought on “ड्राइवर आयोग गठन करे केंद्र सरकार : तेजिन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू