केंद्र ने बिहार को सिर्फ बहलाने का काम किया : लालू

अभिजीत पाण्डेय

पटना। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुँचने के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ना मिलने पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। लालू ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, ये बहुत निराशाजनक है। केंद्र ने बिहार को सिर्फ़ बहलाने का काम किया है।

पटना एयरपोर्ट पर लालू ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार को नहीं मिला ये बिल्कुल निराशाजनक रहा। केंद्र ने बिहार को झुनझुना बजाने के लिए दे दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार फेल हो गए। उन्होंने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया है। विशेष राज्य का दर्जा बिहार को नहीं मिलना निराशाजनक है।

लालू प्रसाद ने कहा ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। पूरी तरह से अपनी राजनीति और बिहार के मुद्दों को त्याग ही दिया है। आज जो कुछ भी भाजपा कह रही है, कर रही है, उसी का गुणगान कर रहे हैं सीएम नीतीश कुमार। बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को तो पूरी तरह से त्याग ही चुके हैं नीतीश! अब छोटे से आर्थिक आवंटन को ही विशेष पैकेज, विशेष आर्थिक मदद, विशेष आर्थिक सहायता.. इत्यादि बताकर अपनी नाकामी और राजनीतिक अवसरवाद और आत्मसमर्पण को छुपाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं नीतीश कुमार!’

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?