अपना घर आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया

ऋषि तिवारी
नोएडा। रविवार को युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसमें नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा, एचआरडी ग्रुप के अध्यक्ष हर्ष राज द्विवेदी, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने राखी बंधवाकर वहां रह रही महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने कहा कि नोएडा पुलिस महिलाओं को उनके परिवार से मिलवाने और उनके पुनर्वास की मुहिम में युवा क्रांति सेना, विद्या फाउंडेशन और अपना घर आश्रम का हर संभव सहयोग करेंगे।

हर्षराज द्विवेदी ने कहा कि यह सभी महिलाएं भी हमारे समाज का हिस्सा हैं जिनकी सुरक्षा और देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी हैं। यह सभी महिलाएं हर विपरीत परिस्थिति में खुशी से जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।

युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन ही नहीं बल्कि उन महिलाओं के जीवन में खुशियां लाने का एक प्रयास था, जो विभिन्न कारणों से अपने परिवारों से दूर हैं। इस पहल ने उनके जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के बलराज गोयल, विद्या फाउंडेशन की अध्यक्षा आयशा चौहान, शालू गोयल, निरंजन, मयंक सिंह, हिमांशु सिंह आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading
    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?