CBI, IT वाले आते ही होंगे- तेजस्वी यादव ने कहा अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री तो लोग ऐसे लेने लगे मजे

द न्यूज 15
नई दिल्ली ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो चुका है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी, तब ये साफ हो पायेगा कि यूपी में सरकार किसकी बनने जा रही है। हालांकि मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा को बहुमत मिलने जा रहा है। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने से पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यूपी चुनाव को लेकर बयान दिया।

यूपी चुनाव पर क्या बोले तेजस्वी यादव?: तेजस्वी यादव ने कहा कि “यूपी चुनाव एक तरफा चुनाव है, जनता ने ठान लिया है कि भाजपा को भगाना है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे। भाजपा के नेताओं में जो चिंता दिखाई दे रही है, उससे साफ है कि यूपी में भाजपा की सरकार जा रही है।” तेजस्वी यादव ने कहा कि “यूपी की जनता ने भाजपा के नेताओं को आईना दिखा दिया है।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं: तेजस्वी यादव के इस बयान पर अब लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। AKS नाम के यूजर ने लिखा कि “कहीं अंत में बिहार जैसा ‘खेला’ ना हो जाए।” सुनील कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि “बबुआ सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी और लखनऊ लड्डू खाने जरूर आइएगा।” सुरेंद्र नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा कि “बिहार में अपनी सरकार बनाने की हिम्मत है नहीं, यूपी में चले हो अखिलेश यादव की सरकार बनाने?”

धर्म सिंह नाम के यूजर ने लिखा अखिलेश यादव ठीक वैसे ही सीएम बनेंगे जैसे बिहार में परम आदरणीय लालू जी के लाल बने हुए हैं. विनोद कुमार सिद्धार्थ नाम के यूजर ने लिखा कि रिस्तेदारी जो ठहरी निभानी तो पड़ेगी।इसके लिए चाहे झूठ ही क्यो न बोलना पड़े। कुनाल गौतम नाम के यूजर ने लिखा कि लालू यादव के बेटे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं.अकूर श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा कि “सीबीआई, इनकम टैक्स, ED वाले तुम्हारे घर आते ही होंगे।”

‘यो सट्टेबाजी का खेल होवे, इससे दूर रहियो…’ पूर्व IAS ने एक्जिट पोल का उड़ाया मजाक, लोग करने लगे ऐसी टिप्पणी
एकता सिंह चौधरी नाम की यूजर ने लिखा कि “मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव भाजपा में, मुलायम का समधी हरिओम यादव भाजपा में, मुलायम का साढू प्रमोद गुप्ता भाजपा में , मुलायम की भतीजी भाजपा में और चले हैं सरकार बनाने। भाजपा-सपा एक हैं। 10 मार्च बताएगा बहन जी आ रही हैं।” रणजीत वर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि “तेजस्वी बंगाल के राष्ट्रपति बनेंगे।”

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया