ट्रैफिक डीएसपी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 बहू के नाम पर मकान लिखने का बना रहे थे दबाव

पटना। पटना के कदमकुआं थाने में भागलपुर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करने और उन्हें मकान लिखने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर 18 नवंबर को दर्ज किया गया है।
पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि 9 सितंबर 2024 की शाम लगभग 5 बजे वे अपने बीमार बेटे के साथ बैठे थे। इसी समय उनकी बड़ी बहू साधना सिंह अपने रिश्तेदार भागलपुर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार, कुंदन सिंह, अनीता सिंह और रौनक सिंह के साथ जबरदस्ती उनके घर में प्रवेश कर गईं। सभी ने विजय कुमार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पिस्टल के बल पर 1000 रुपए के सादा स्टांप पेपर पर उनसे हस्ताक्षर करवा लिए। घर में हो रही हलचल को सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।विजय कुमार ने आगे कहा कि उन्होंने घटना की सूचना कदमकुआं थाने को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामला दर्ज नहीं किया गया।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने कदमकुआं थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर 18 नवंबर को कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी आशीष कुमार ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी भतीजी के बीमार पति को देखने पटना आए थे और पीड़ित से उनकी कोई झड़प नहीं हुई।
कदमकुआं थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें शामिल किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा