यूपी में नहर में गिरी कार, हादसे में चार की मौत

चंदौली (यूपी)| यहां गुरुवार तड़के एक कार के नहर में गिरने से चार युवकों की मौत हो गई, जिनमें से तीन भाई थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के गश्ती दल ने भुदकुड़ा गांव के पास एक नहर में एक वाहन को डूबते देखा।

जिसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्होंने गाड़ी की खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए और चारों को बचा लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के शेरवा गांव के रहने वाले सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति के रूप में हुई है।

चंदौली के अतिरिक्त एसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने कहा कि युवक चंदौली की ओर जा रहे थे, तभी उनका तेज रफ्तार वाहन नियंत्रण खो बैठा और नहर में गिर गया।

पुलिस ने कहा कि चारों अपनी भाभी को उसके मायके छोड़ने गए थे।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!