यूपी विधानसभा चुनाव में संग्राम का जरिया बनी ‘टोपियां’

लखनऊ| उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर लाल टोपी सुर्खियों में आ गयी है। सियासत में जहां इसे लेकर विपक्षी दलो पर हमले हो रहे हैं। वहीं विपक्षी इसे अपनी उम्मींद का किरण मान रहे हैं। बहरहाल कुछ भी हो लेकिन यूपी चुनाव में लाल टोपी संग्राम का जरिया बन गयी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोरखपुर रैली में टोपी पर दिए गये बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। हलांकि राजनीति में प्रतीकों का अपना एक अलग महत्व होता है। झण्डा, बैनर, पोस्टर, मुखौटा वेशभूषा के साहरे राजनीतिक दल वार-पलटवार करते रहते हैं।

लाल टोपी को लेकर संग्राम की शुरूआत यूपी विधानसभा से हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर बोल रहे थे तभी लाल टोपी पहने समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों ने टोका टाकी शुरू की। इस पर योगी ने चुटकी लेते हुए कहा कोई लाल टोपी कोई हरी टोपी। पता नहीं ये क्या परिपाटी बन गई है? पता नहीं ये लोग घर पर भी टोपी पहन कर रहते हैं। फिर उन्होंने एक कहानी सुनाई। कहा कि एक कार्यक्रम में था, टोपी पहनकर आने वाले को ढाई साल के बच्चे ने कहा मम्मी-मम्मी ये देखो गुंडा। इस पर विधायकों ने खूब हल्ला भी किया था।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो प्रधानमंत्री ने जानबूझकर यह बात बोली है। जिससे विपक्षी उन पर हमले करने को मजबूर हो जाएं। मोदी हिन्दुत्व विकास और विश्वास को एक साथ साधते हुए पूरी सियासत का रूख अपनी ओर करने की झलक दिखायी हैं। राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि टोपियों के जरिए अपने-अपने वोटरों को साधने का एक अवसर है। सभी लोग अपने-अपने एजेंडे को धार देने में लगे हुए है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस पर पलटवार भी किया है। वह अगले दिन संसद भवन में पार्टी के सभी सांसदों के साथ लाल टोपी में भी पहुंचे थे। लाल टोपी पर छिड़े जंग के बाद अखिलेश यादव ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। उन्होंने लाल टोपी वाली अपनी तस्वीर लगा ली है। उनके ऐसा करते ही सपा के बांकी नेता और समर्थकों में भी होड़ मच गई है। सब अपनी पुरानी तस्वीर बदल कर लाल टोपी वाली फोटो लगाने लगे हैं।

अखिलेश यादव जब भी किसी कार्यक्रम या रैली में जाते हैं तो लाल टोपी जरूर पहनते हैं। कई बार तो वे अपने साथ दो तीन ऐसी टोपियां रखते हैं। उनकी देखा देखी अब पार्टी के बाकी नेता और कार्यकर्ता भी ऐसा ही करने लगे हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले अखिलेश टोपी नहीं पहनते थे, लेकिन पिता मुलायम सिंह यादव के कहने पर उन्होंने इसे नियमित रूप से पहनना शुरू किया। मुलायम अक्सर कार्यक्रमों में लाल टोपी में देखे जाते हैं।

भाजपा और सपा की चल रहे टोपी संग्राम में आम आदमी पार्टी भी कूद गयी। राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने काली टोपी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, मोदी जी काली टोपी वालों का दिल और दिमाग दोनो काला होता है।

कई दशकों से यूपी की राजनीति पर गहरी नजर रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिक विष्लेषक रतनमणि लाल ने बताया, “आज कल के दौर में बहुत कम राजनीतिक दल के लोगों को किसी उनके प्रतीक से पहचाना जा सके। भाजपा को भगवा कहते हैं लेकिन हर नेता भगवा कपड़े का इस्तेमाल तो करते नहीं है। बसपा के लिए नीला रंग कहते हैं। लेकिन मायावती ने कभी नीला कपड़ा नहीं दिखा है। सपा पर हरे रंग का आरोप ज्यादा लगा। जबकि कांग्रेस सफेद रंग में चलती है। ऐसे में टोपी को सपा ने पहचान बनाने की कोशिश की है। सपा मुखिया ने इसे अब पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहचान पत्र बना दिया है। इससे बिना नाम लिए ही इस पर तंज हो सकता है। भाजपा ने इसे जनमानस में संदेश देने का प्रयास किया है कि लाल टोपी यानि सपा के लोगों से बच के रहना है। हो सकता है आगे चलकर सपा का नाम न लिया जाए। सपा का अपरोक्ष रूप से फायदा होगा। सपा के अब ज्यादा लोग लाल टोपी पहनेंगे। बैठे-बैठाएं उनको पहचान मिल गयी है। भाजपा ने इंगित किया था। लेकिन सपा के लिए मुफ्त प्रचार का माध्यम बन गयी है

Related Posts

सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल, भड़की BJP बोली- ‘विदेश नीति पर वोटबैंक…’
  • TN15TN15
  • June 27, 2026

सोनिया गांधी ने गाजा पर मोदी सरकार की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आंबेडकरवादी राजनीतिक–सैद्धांतिक परिप्रेक्ष्य में संत कबीर: नैतिक विद्रोह से सामाजिक मुक्ति की राजनीति तक

  • By TN15
  • June 29, 2026
आंबेडकरवादी राजनीतिक–सैद्धांतिक परिप्रेक्ष्य में संत कबीर: नैतिक विद्रोह से सामाजिक मुक्ति की राजनीति तक

लुधियाना में मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, बेटे को बनाया बंधक

  • By TN15
  • June 29, 2026
लुधियाना में मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, बेटे को बनाया बंधक

अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, प्रबंधन पर समझौता टालने और पुलिस पर दमन का आरोप

  • By TN15
  • June 29, 2026
अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, प्रबंधन पर समझौता टालने और पुलिस पर दमन का आरोप

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गंगाजल पाइपलाइन के खुले गड्ढे में समाई कार, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बची युवक की जान

  • By TN15
  • June 29, 2026
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गंगाजल पाइपलाइन के खुले गड्ढे में समाई कार, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बची युवक की जान

‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ

  • By TN15
  • June 29, 2026
‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ

IND Vs IRE: ‘वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा’, आयरलैंड दौरे पर टीम में नहीं मिला मौका तो सोशल मीडिया पर भड़के फैन्स

  • By TN15
  • June 29, 2026
IND Vs IRE: ‘वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा’, आयरलैंड दौरे पर टीम में नहीं मिला मौका तो सोशल मीडिया पर भड़के फैन्स