Site icon Thenews15.in

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है।  कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक शख्स राहुल गांधी के सामने पीएम मोदी की मिमिक्री करता दिख रहा है और राहुल गांधी इसे एंजॉय करते दिख रहे हैं। इसी वीडियो को री-पोस्ट करते हुए केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बन गई है  .इसी के चलते वो हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं. उन्होंने आगे लिखा- RIP.  ये मिमिक्री वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है, जहां पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया।
 

बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप

 

राहुल गांधी के मंच पर मिमिक्री आर्टिस्ट पुलकित मनी ने पीएम मोदी की मिमिक्री के दौरान बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मांगे जाने का मजाक उड़ाया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसे बुजुर्ग मां का अपमान करार दिया है. उन्होंने लिखा, ‘एक तरफ सम्मान और अपनापन, दूसरी तरफ बुज़ुर्ग मां का मजाक।

 

क्या बोलीं स्मृति ईरानी

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वीडियो को रि-पोस्ट करते हुए लिखा, “जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है.” इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं हैं बल्कि ट्रोल्स के नेता हैं. देश के शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी इसे लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मंच पर पीएम मोदी की दिवंगत मां का अपमान हुआ है।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अक्सर राहुल गांधी ऐसा करते हैं. अगर छात्रों का आयोजन था तो उन्हें उनसे बात करनी चाहिए थी। उनसे सवाल और जवाब कर सकते थे, लेकिन इस तरह पीएम मोदी की मिमिक्री करना और एक बुजुर्ग महिला का अपमान किया जाना गलत है।

 

क्या बोले गजेंद्र शेखावत

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मां के अपमान पर हंसकर राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक संस्कार पूरे देश के सामने रख दिए हैं। कांग्रेस का ये राजकुमार मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध हो सकता है, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, तीखे प्रहार भी हो सकते हैं लेकिन किसी की दिवंगत मां पर अमर्यादित टिप्पणी और उस पर उपहास की राजनीति भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने पीएम मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कहा, “किसी का सरनेम चुराया जा सकता है, संस्कार नहीं।

Exit mobile version