बिहार में एक बार फिर पलटी मार सकते हैं नीतीश कुमार ?

चरण सिंह 
नीतीश को भले ही लोग मानसिक रूप से बीमार बता रहे हों, भले ही बीजेपी उन्हें साइडलाइन करने की ठानकर चल रही है। पर नीतीश ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नीतीश कुमार ने बक्सर की राजपुर सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री संतोष निराला के नाम का ऐलान कर दिया है । वह भी तब जब एनडीए में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। नीतीश कुमार ें यह ऐलान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई बीजेपी नेताओं के सामने किया है। नीतीश कुमार का यह दांव बीजेपी को सीधे चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
नीतीश कुमार के इस स्टैंड से बीजेपी के लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है। नीतीश कुमार ने साफ संदेश दे दिया है कि वह जिस सीट पर चाहेंगे चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी से एक सीट अधिक पर लड़ेंगे। हो सकता है कि अब बीजेपी पर एनडीए की ओर से फिर से नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने का वादा बीजेपी से खुले मंच से करा लें। नीतीश कुमार बड़े अड़ियल नेता रहे हैं। उनको लगेगा कि बीजेपी उनकी छुट्टी कर सकती है तो वह फिर से पलटी मार सकते हैं।
दरअसल बिहार में यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की यह अंतिम पारी है। जदयू के दिग्गज नेता ललन सिंह और संजय झा गृह मंत्री अमित शाह से सटे हुए हैं। प्रधानमंत्री खुद संदेश देने के लिए मंच से ललन सिंह की तारीफ कर चुके हैं। नीतीश कुमार का प्रयास है कि अधिकतर अपने विश्वसनीय नेताओं को टिकट दिलवाएं। उनका पहला प्रयास यह है कि बीजेपी से अधिक सीटें हासिल कर ली जाएं। जो दूर दूर होता दिखाई नहीं दे रहा है। दूसरा इतनी सीटें ले आएं कि सरकार बनाने की सौदेबाजी कर सकें।
वैसे भी कहा जाता है कि बिहार में आरएसएस और बीजेपी की चल नहीं पाती है। यही वजह रही कि बीजेपी बिहार में कभी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई है। कांग्रेस के बाद समजवादियों का बिहार पर कब्ज़ा रहा है। कर्पूरी ठाकुर के बाद लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने समाजवाद के नाम पर सत्ता हासिल की।

दरअसल बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। एनडीए में अभी तक जेडीयू और बीजेपी के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, ये अभी तक तय नहीं है, लेकिन मोटा-माटी एक सहमति बनती दिख रही है।  और इस सहमति में कहा जा रहा है कि बिहार में जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में रहेगा यानि कि बीजेपी से कम से कम एक सीट ज्यादा लड़ेगा।

  • Related Posts

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    आरएसएस को कैसे नाराज कर सकते हैं योगी…

    Continue reading
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हर आंदोलन में नक्सली का एक नया शब्द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    • By TN15
    • August 18, 2026
    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा