पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान

पेड़ लगाओ जीवन बचाओ दिया नारा 

पर्यावरण है तो जीवन है, 100 पेड़ न लगाकर एक ही पेड़ लगाए लेकिन उसको परवरिश दे : धर्मेंद्र राजपूत 

किरतपुर (बिजनौर) । स्वामी आदर्श हीरो एजेंसी भोजपुर एवं प्रबंधक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ताहरपुर धर्मेंद्र राजपूत ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक अभियान चलाया हुआ है और नारा दिया है ” पेड़ लगाओ जीवन बचाओ “जिसके सराहना चारों ओर हो रही है, बुद्धिजीवी वर्ग धर्मेंद्र राजपूत को नए-नए सुझाव दे रहे हैं, और उनके आवाहन पर क्षेत्रवासी कर रहे हैं वृक्षारोपण, धर्मेंद्र राजपूत का कहना है कि दिखावे, सोशल मीडिया एवं मीडिया पर मशहूर होने के लिए 100 वृक्ष न लगाकर एक ही वृक्ष लगाए परंतु उसको परवरिश दें।

धर्मेंद्र राजपूत ने इस बारे में कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत पर्यावरण सुरक्षा है पर्यावरण है तो जीवन है, बहुत समय से इस बारे में मंथन चल रहा था पर क्या करें कैसे करें यही सवाल उलझन बना था, फिर एक दिन आदर्श होंडा एजेंसी भोजपुर एवं आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ताहरपुर के स्टाफ साथियों ने साथ देने का वादा कर मेरा उत्साह वर्धन किया और हमने सर्वप्रथम सोशल मीडिया पर एक ग्रुप तैयार किया और सभी से 100 पेड़ न लगाकर एक ही पेड़ लगाने एवं उसकी परवरिश देने का आह्वान किया,और हमें बहुत तेजी से सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो गए, हमारा हौसला और बड़ा और हमने धरातल पर कार्य शुरू किया जितने साथियों ने पेड़ लगाए थे उनके पास जा जाकर अपनी टीम के साथ पेड़ों का जायजा लिया और सभी से पेड़ों की परवरिश के लिए आवाहन किया सभी ने हमें आश्वासन दिया कि हम पेड़ों की अच्छे से देखरेख में परवरिश करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आज क्षेत्र स्तर पर है कल जिले स्तर पर जाएगा और फिर प्रदेश स्तर पर और फिर अंतर राज्य स्तर पर ले जाने का हमारा प्रयास जारी है जिस तरह से हमे सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं हमें विश्वास है कि हम इस अभियान को जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हमें बहुत सुंदर – सुंदर सुझाव दिए और हम उनके सुझाव पर विचार करते हुए ही आगे बढ़ेंगे, और वर्षा आने पर यह अभियान और तेजी से चलाया जाएगा।और फिर से सभी से आवाहन किया कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान में हमारा साथ दें।

  • Related Posts

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में करीब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया