रांची में शुरू हुई ‘जीरो वेस्ट’ मैरिज पार्टी की मुहिम, प्लास्टिक-थर्मोकोल से परहेज

द न्यूज 15 
रांची | रांची नगर निगम ने ‘जीरो वेस्ट’ थीम पर शादी की मुहिम शुरू की है। इस कड़ी में बीते बुधवार को शहर में पहली बार ऐसी शादी हुई, जिसमें प्लास्टिक-थर्मोकोल की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया गया। शादी समारोह के मेहमानों के लिए बने भोजन का शत-प्रतिशत इस्तेमाल किया गया। शादी के बाद समारोह स्थल से कचरे को जैविक तरीके से खाद में बदल दिया गया। निगम ने तय किया है कि शहर के लोगों को इस थीम पर शादी समारोह के आयोजन के प्रति जागरूक किया जायेगा। बैंकर आशुतोष मिंज और दीपशिखा तिर्की की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित शहर की यह पहली ‘जीरो वेस्ट’ पार्टी सैटेलाइट चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर्स की टीम ने इसके लिए वर-वधू दोनों के परिजनों से संपर्क साधा और इस बात के लिए राजी कराया कि पार्टी का आयोजन इस तरह हो कि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। दोनों पक्षों की सहमति के अनुसार पार्टी में मिट्टी और कागज के बने प्लेट, कटोरी और ग्लास का उपयोग किया गया। पार्टी में आये मेहमानों से गुजारिश की गयी कि वे प्लेट में उतना ही भोजन लें, जितना खा सकें। पार्टी में आये तमाम मेहमानों ने इस पहल की सराहना की। इसके बाद भी थोड़ा-बहुत भोजन बच गया तो उसे समारोह स्थल पर लगायी गयी वेस्ट कंपोस्टर मशीन में डालकर खाद में तब्दील कर दिया गया।

समारोह स्थल की सजावट में भी प्लास्टिक और थर्मोकोल से पूरी तरह परहेज रखा गया। आर्टिफिशियल फूलों की जगह असली फूल लगाये गये और पार्टी खत्म होने के बाद इन फूलों को भी कंपोस्टिंग मशीन में डालकर खाद बना दिया गया। दावा किया जा रहा है कि इस थीम मैरेज के आयोजन से लगभग पचास हजार रुपये की बचत भी हुई है।

रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा है कि इस तरह की शादियों और समारोहों के आयोजन के लिए अभियान चलाया जायेगा। सिटी मैनेजर्स की टीम लोगों से संपर्क साधेगी। उम्मीद की जा रही है कि आनेवाले दिनों में शहर में ऐसी और शादियां होंगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाये और शहर की बेहतर साफ-सफाई में मदद मिले। शादी के सीजन में शहर में कई बार सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना कचरा निकलता है। जीरो वेस्ट शादी में पार्टी खत्म होने के बाद कम समय में सफाई हो जाती है और कचरे का समुचित रूप से तत्काल निपटारा भी हो जाता है।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’