पति को फोन करके घर बुलाया, फिर तीन बच्चों संग फंदे से झूल गई बीवी

 पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रौटा थाना के किलपाड़ा गांव में एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ घर में फांसी लगा ली. महिला का पति जब घर लौटा तो उसने यह नजारा देखा, जिससे उसकी चीख निकल गई. महिला ने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले पति को फोन करके घर आने को कहा था. पति ने कहा था कि उसे अभी एक घंटा लगेगा. जैसे ही वो घर लौटा तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला.
इससे पति को अनहोनी की आशंका हुई. उसने तुरंत पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा. अंदर का नजारा देख पति की चीख निकल गई. चार शव फंदे से लटके हुए थे, जो उसकी बीवी और तीन बच्चों के थे. तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर चारों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
उधर एक ही घर के चार लोगों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतका का नाम बबीता देवी (26) पत्नी रवि कुमार था. बच्चों की पहचान रिया कुमारी (8 वर्ष) सूरज कुमार ( 5 वर्ष) और सुजीत कुमार (3 वर्ष) के रूप में की गई है.
पति रवि कुमार शर्मा ने बताया- हमारी शादी 10 साल पहले हुई थी. परंतु पिछले कई सालों से मेरी पत्नी का दिमागी संतुलन कुछ खराब था. बात-बात पर मुझसे झगड़ा करती थी. बच्चों के साथ भी वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती थी. बुधनार शाम को लगभग 7 बजे मैं अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर प्रांगण में गांव वालों के साथ कुछ मीटिंग कर रहा था. इसी दौरान लगभग 8 बजे रात्रि मुझे पत्नी का फोन आया और घर आने को कहा. मगर मैंने कहा कि लेट होगा, एक घंटे बाद आउंगा.
रवि ने बताया- जब रात को मैं घर पहुंचा तो कई बार दरबाजा खटखटाने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. मैंने फिर पड़ोसियों की मदद से लोहे के खंती से दरवाजा को तोड़ दिया. दरवाजा टूटते ही मेरी चीख निकल गई. अंदर मेरी बीवी और बच्चों की लाश लटकी हुई थी. शोर सुनकर गांव के और लोग भी वहां आ गए. यह मंजर देख सभी दंग रह गए. फिर हमने ग्रामीणों के सहयोग से चारों का शव को फंदे से नीचे उतारा.
रौटा पुलिस निरीक्षक मो. इरशाद आलम ने बताया- हमने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मौके पर एफएससीएल की टीम ने भी मामले की बारीकी से जांच की है. रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगा. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है. घर वालों और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है.

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है