कट्टे से केक काटा, दोस्त ने की फायरिंग, एक गिरफ्तार

 बर्थडे सेलिब्रेशन बना जुर्म

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में एक युवक ने अपने जन्मदिन का जश्न अनोखे और खतरनाक अंदाज में मनाया। युवक ने अपनी बाइक पर केक रखा और देसी कट्टे से केक काटने लगा। जब उसने हवा में फायरिंग करने की कोशिश की, तो गोली नहीं चली। इसके बाद उसके दोस्त ने कट्टा लेकर फायरिंग कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पिथनी गांव की है। गणेश साह नामक युवक ने देसी कट्टे से केक काटा और फायरिंग की कोशिश की। जब गोली नहीं चली, तो उसके दोस्त कीनू चौहान ने कट्टा लेकर फायरिंग कर दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और गणेश साह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दोस्त और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि साइबर सेल ने वीडियो का सत्यापन किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!