Site icon Thenews15.in

UP में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 मंत्री लेंगे शपथ, सामने आए नाम

 

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक रविवार (10 मई) को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. जो छह मंत्री कल शपथ ले सकते हैं उनके नाम भी सामने आए हैं.

दरअसल, अभी उत्तर प्रदेश में 6 मंत्रियों की जगह खाली है , उत्तर प्रदेश में इस वक्त 54 मंत्री हैं. कुल 60 मंत्री हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक जिन 6 नए चेहरों को इस मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनके नाम हैं…

कृष्णा पासवान

सपा की बागी विधायक पूजा पाल

मनोज पाण्डे

भूपेंद्र चौधरी

अशोक कटारिया

रोमी साहनी

 

Exit mobile version