बिहार की कई सीटों पर होंगे उपचुनाव!

 विधान परिषद को नया सभापति मिलना भी तय

दीपक कुमार तिवारी

पटना। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार विधान परिषद के सभापति का बदलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कई विधायकों और दो राज्यसभा सांसदों के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव होने की भी पूरी संभावना है।

दरअसल, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। वह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2020 में विधान पार्षद बने थे। इसके बाद वह विधान परिषद के सभापति बन गए। अब इनके लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद विधान परिषद को जहां नया सभापति मिलना तय है, वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव की संभावना भी बढ़ गई है।

इस बार दो राज्यसभा सदस्य भी लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। राज्यसभा सदस्य मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव जीत गई हैं, जबकि राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने नवादा से परचम लहराया है। उनके इस्तीफा देने की स्थिति में राज्यसभा की सीट खाली हो जाएगी। रिक्त हुई सीटों पर भी उपचुनाव तय माना जा रहा है। राज्यसभा में मीसा भारती का कार्यकाल 2028 तक है, जबकि भाजपा के विवेक ठाकुर का दो साल का कार्यकाल बाकी है।

इसी तरह कई विधायकों के इस चुनाव में लोकसभा जाने का भी सपना पूरा हो गया। रामगढ़ के राजद विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से लोकसभा का चुनाव जीते हैं, जबकि बेलागंज के राजद विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जहानाबाद से लोकसभा चुनाव जीतकर निचले सदन में पहुंचने की अपनी हसरत पूरी की है। इधर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं।

वह फिलहाल इमामगंज के विधायक हैं। इसी तरह तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद आरा से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में तय है कि रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी में उपचुनाव होगा। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी