कारोबारी राकेश झुनझुनवाला का निधन 

देश के सबसे सफल निवेशकों में से एक और दिग्गज कारोबारी राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  डॉक्टर्स उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बताया जा रहा है कि उनकी मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई है। उनकी तबीयत खराब होने के बाद ही उन्हें कल शाम में  मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शेयर बाजार में कदम रखने के बाद साल 1986 में राकेश झुनझुनवाला ने अपना पहला प्रॉफिट कमाया. उनकी पहली कमाई टाटा के शेयर से हुई थी। केवल 43 रुपये का टाटा टी का शेयर खरीद कर उन्होंने ने इसे 143 रुपये में बेचा।  इसके बाद वह धीरे-धीरे मार्केट के बड़े किंग बनकर उभरें. साल 1986 से 89 तक उन्होंने शेयर मार्केट से जबरदस्त कमाई की। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने एक बार फिर टाटा कंपनी पर भरोसा जताते हुए टाइटन कंपनी में पैसे इन्वेस्ट किए जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। उस समय टाइटन कंपनी  के शेयर राकेश झुनझुनवाला ने केल 3 रुपये में खरीदे जिसका दाम 2,472 रुपये प्रति शेयर है।

Forbes हर साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी करता है जिसमें राकेश झुनझुनवाला का नाम भी शामिल है. वह भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल है. वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति थे।  उनकी कुल नेट वर्थ 40 हजार करोड़ रुपये की है. इन्हें भारत का वारेन बफेट कहा जाता है. आज के समय में उनकी प्रोफाइल में कई कंपनियां जैसे टीवी18, डीबी रियल्टी, इंडियन होटल्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस,एस्कॉर्ट्स लिमिटेड, टाइटन आदि जैसे कई कंपनियां शामिल थी।

झुनझुनवाला ने कुछ दिन पहले ही अपनी एयरलाइंस शुरू की थी जिसका नाम है आकासा एयर दिलचस्प बात ये है कि इस एयरलाइंस के द्वारा वह देश की बड़ी एविएशन सेक्टर की कंपनी टाटा को टक्कर देने जा रहे थे। हाल ही में टाटा ने भी एयर इंडिया को भी खरीदा था।  ऐसे में टाटा और आकासा एयर का सीधा मुकाबला होने वाला था।

  • Related Posts

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    क्रिकेट जगत दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक…

    Continue reading
    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गीली लकड़ी में अंतिम संस्कार न करने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’