देश में बुराड़ी कांड एक बार फिर

अंबाला शहर से सटे गांव बलाना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले अपने परिवार के पांच सदस्यों को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारा और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संगत सिंह, उनकी पत्नी महिंद्र कौर, उनके बेटे सुखविंदर सिंह, सुखविंदर की पत्नी प्रमिला और दो पोतियों के तौर पर हुई है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ! कहीं ये दूसरा बुराड़ी कांड तो नहीं ! सुखविंदर सिंह यमुनानगर की दो पहिया कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, सुबह जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो परिवार को बेसुध देखकर घबरा गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवा दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है और उसमें लाखों के लेनदेन का जिक्र है। वहीं एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

  • Related Posts

    सरकारी कवि कहने पर भड़क गईं Anamika Jain Amber, हेटर्स को खूब सुनाई! | Podcast | The News15

    Continue reading
    Opration Sindoor: Pakistan के सपोर्ट में आए China और Türkiye, तो Israel ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!