जल संकट से जूझ रहे बुांदेलखंड को इजराइल की मदद से पानीदार बनाया जाएगा

भोपाल, बुंदेलखंड वह इलाका है जिसकी पहचान जल संकट, सूखा, पलायन और बेरोजगारी के कारण है। पानी का बेहतर प्रबंधन यहां की तस्वीर बदल सकता है। यही कारण है कि जल संरक्षण के मामले में खास पहचान रखने वाले इजराइल की इस मामले में मदद ली जाने वाली है।

बुांदेलखंड मध्य प्रदेश के सात और उत्तर प्रदेश के सात, कुल मिलकार 14 जिलों केा मिलाकर बनता है। इनमें से बड़े भूभाग की समस्या पानी है। ऐसा नहीं है कि यहां बारिश बहुत कम होती हो, जल संग्रहण क्षेत्रों की कमी हो, मगर व्यवस्थाओं केा तहस-नहस कर दिया गया है। इसका नतीजा है कि यहां पानी के लिए बड़ी जददोजहद करना होती है। पानी रोकने के इंतजाम नहीं है, जो जल संरचनाएं थी, वे जमींदोज हो चुकी है। इसका नतीजा यह हुआ कि कभी पानी के मामले में सपन्न माना जाने वाला यह इलाका विपन्न हो गया।

इस क्षेत्र को पानीदार बनाने की कई बार योजनाएं बनीं, हर साल करोड़ों रुपये खर्च भी हेाता है। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर प्रयास भी खूब किए जाने के दावे होते है, मगर जमीन पर कुछ भी नजर नहीं आता। अब इजराइल की मदद पानी प्रबंधन के लिए लिए जाने की तैयारी है।

पिछले दिनों इजराइली जल प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ लयोर असफ का इस इलाके में आना हुआ। इस दौरान उन्होंने इस इलाके की जल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने और कृषि क्षेत्र एवं इससे संबंधित विकास कार्यों को समृद्धशील बनाने के संबंध में इजराइल में अपनाई गई व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रयोग की जानकारी दी । इस दल ने छतरपुर, पन्ना व कटनी के जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की।

बताया गया है कि डॉ लयोर असफ को इजराइल विदेश मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से जल प्रबंधन एवं अध्ययन एवं कार्ययोजना के लिए इस क्षेत्र में भेजा गया। उम्मीद की जा रही है कि जल विशेषज्ञ के अध्ययन से बुंदेलखंड के कई जिलों केा जल संकट की स्थिति को दूर करने में मदद मिलेगी और कृषि को नया आयाम भी मिलेगा साथ ही जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

यहां बता दें कि इजराइल वह देश है जहां औसत वर्षा काफी कम है, मगर बेहतर जल प्रबंधन के कारण वहां की स्थिति संकट ग्रस्त इलाके के तौर पर नहीं है । वहां अच्छी फसल होती है और जीवन खुशहाल है।

बताया गया है कि क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा लगातार इस इलाके को जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही केंद्र सरकार से यहां के लिए खास योजना बनाने का आग्रह भी कर रहे हैं। उसी क्रम में यह पहल हुई है। पिछले दिनों सांसद शर्मा ने इजराइल के विषेषज्ञों से भी यहां की जल संबंधी समस्या के निदान के मसले पर चर्चा की थी।

खजुराहो के सांसद शर्मा का कहना है कि, केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र की पानी की समस्या के निराकरण के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही हम इजराइली विशेषज्ञों के साथ मिलकर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में इस समस्या के निदान के लिए कार्य कर रहे हैं।

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के विशेष आमंत्रण पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर इजराइल से एक विशेष दल खजुराहो पहुंचा। यहां पर उन्होंने जिले के कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की ।

Related Posts

बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

Continue reading
रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

  • By TN15
  • October 22, 2026
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

  • By TN15
  • October 22, 2026
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस