Bundelkhand Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण

Bundelkhand Expressway : कहा-योगी जी ने बदल दी यूपी की तस्वीर

अदिति पाण्डेय 

Bundelkhand Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार,16 जुलाई को जालौन के कैथरी गांवमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। 29 फरवरी, 2020 को इस एक्सप्रेसवे की नीव रखी गई थी और लगभग 28 महीनों में यह बन कर तैयार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “पहले यूपी की connectivity बहुत खराब थी, कानून व्यवस्था ख़राब थी लेकिन योगी जी ने यूपी की तस्वीर बदल दी है। इस मिशन के तहत बुंदेलखंड के लाखों परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इसका बहुत बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों को हुआ है।

Bundelkhand Expressway, Uttar Pradesh Politics, Development of Bundelkhand

Also Read : तस्वीरें पोस्ट कर अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर उठाये सवाल

हम बुंदलेखंड में नदियों के पानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए हजारों करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, इससे बुंदेलखंड के बहुत बड़े हिस्से का जीवन बदलने वाला है। आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर हमने देश में अमृत सरोवरों के निर्माण का संकल्प लिया है।” Uttar Pradesh Politics  मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि, “बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करेगा। कोरोना महामारी के बावजूद समयबद्ध ढंग से एस कार्यक्रम को करते हुए 28 माह के अंदर 296 कि.मी. लंबे इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण बहुत महत्वपूर्ण है।”

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

Bundelkhand Expressway, Uttar Pradesh Politics, Development of Bundelkhand

चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर होगा आसान

चित्रकूट से लेकर इटावा तक 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सात जिलों का कायाकल्प होगा। इससे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा जिले सीधे जुड़ेंगे। इसे बनाने में 14850 करोड़ रुपये की लागत लगी है। एक्सप्रेसवे फोर लेन है, जहां चार स्थानों पर फ्यूल पंप स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

Uttar Pradesh Politics  : एक्सप्रेसवे की शुरुआत के साथ ही चित्रकूट से दिल्ली तक का 630 किलोमीटर का सफर छह से सात घंटे में पूरा हो सकेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ जुड़ जाएगा। एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुंदेलखंड का औद्योगिक और आर्थिक विकास का रास्ता भी खुलेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में दिखेगी कलाकारों की प्रस्तुति

बुंदेलखंड के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। Development of Bundelkhand के तहत हुए लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। कार्यकर्म में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने की कोशिश की कई है, जिसकी जिम्मेंदारी प्रधान, सचिव, कोटेदार, आंगनबाड़ी आदि को दी गई थी। मौके परबुंदेलखंड के कलाकारों की टीम मंचन करेंगी। बुंदेली गमछा भी मोदी को भेंट किया गया।

यह Development of Bundelkhand कार्यक्रम ही था कि कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा,  कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, रामकेश निषाद, मनोहरलाल मन्नू कोरी, सांसद रामशंकर कठेरिया, अनुराग शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, आरके सिंह पटेल बतौर अतिथि मौजूद थे। 

Special Attention Will also be Given to the Environment

पर्यावरणको ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे पर हर 500 मीटर पर रिवर्स बोरिंग की गई है। बारिश का पानी पक्की नालियों से 15 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े तथा तीन मीटर गहरी टंकी में जाएगा। यहां से 50-50 फीट गहराई में रिवर्स बोरिंग से पानी भूगर्भ में समा जाएगा।

साथ ही एक्सप्रेसवे पर 13 लाख 79 हज़ार पौधे लगाने की तैयारी है। यानी हर एक किलोमीटर पर 4658 पौधे लगेंगे। साथ ही लोकार्पण पर पीएम मोदी ने 75 औषधीय पौधे लगाए।

6 महीने तक नही भरना पड़ेगा टोल टैक्स

लगभग 296.07 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे पर 13 टोल प्लाजा पड़ेगे।एक रुपये प्रति किमी टोल टैक्स लिया जाएगा, इस तरह लगभग तीन सौ किमी कार से टैक्स लिया जाएगा। लेकिन साथ ही यात्रियों के लिए एक खुशखबरी भी है, 6 महीने तक एक्सप्रेसवेपर यात्रा करने वालों को टोल टैक्स नही भरना पड़ेगा। Bundelkhand Expressway पर कई जगहों पर टेस्टिंग, पेंटिंग व फ्लाईओवर के कुछ काम अधूरे हैं,जिसके चलते कामर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) की घोषणा नहीं की गई है। काम पूरा होने में लगभग 6 महीने का समय लग जाएगा, जिसके बाद सीओडी आएगी, फिर कहीं जा कर टोल टैक्स लगने शुरु होंगे।

 

 

 

 

  • Related Posts

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली । परिसीमन के मुद्दे पर एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस