UP में मरम्मत के बाद काम पर लौटा बुलडोजर, मेरठ में माफिया की अवैध प्रॉपर्टी को ढहाया, योगी ने किया था वादा

द न्यूज 15

मेरठ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले ही एक बार फिर बुलडोजर काम पर लौट आया है। मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में प्रशासन ने मंगलवार को इनामी बदमाश की अवैध प्रॉपर्टी को ढहा दिया। माफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई थी। हाल ही में यूपी में दोबारा बहुमत हासिल करने वाले योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान दावे किए थे कि बुलडोजरों को मरम्मत के लिए भेजा गया है और 10 मार्च को एक बार फिर इन्हें काम पर लगा दिया जाएगा।
वादे के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही अपराधियों और माफियाओं के अवैध कब्जे और प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। इसी क्रम में टीपी नगर के जगन्नाथपुरी में कुख्यात अपराधी और वांटेड बदन सिंह बद्दो के कब्जे वाली कुछ दुकानों पर पुलिस प्रशासन और एमडीए की टीम ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया।
मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के जगन्नाथ पुरी इलाके में बदन सिंह और उसके कुछ साथियों ने सरकारी पार्क पर अवैध कब्जा किया था। पार्क पर कब्जा करके फैक्ट्री बनाई गई थी और कुछ दुकानों का निर्माण किया था। पूर्व में इसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी थी। इसी मामले में मंगलवार को इसी जमीन पर बनी दुकान और अस्थाई निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
इस दौरान एमडीए और टीपीनगर थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। जिसके बाद पार्क की करोड़ों की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया। बदन सिंह बद्दो 2019 में मेरठ से ही फरार हो गया था। इसके बाद से उत्तर प्रदेश सरकार बद्दो के साथियों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है। बदन सिंह की तलाश भी की जा रही है, लेकिन ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
वहीं, पुलिस बद्दो को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले करीबियों की कमर तोड़ने में लगी हुई है। इससे पहले वर्ष 2021 में बदन सिंह बद्दो की पंजाबी पुरा स्थित कोठी पर पुलिस प्रशासन और एमडीए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया था और ध्वस्तीकरण किया था।

Related Posts

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

Continue reading
किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

सीतापुर जिले की तहसील सिधौली के डिओडरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

  • By TN15
  • March 16, 2026
ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

  • By TN15
  • March 16, 2026
अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 16, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’