वैशाली में सोए व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

वैशाली: जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग धर्मपुर गांव में मंगलवार रात 55 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक मुरली झा उर्फ मांजन साहब अपने बथान में सो रहे थे, जब उनकी हत्या कर दी गई। सुबह जब उनकी पत्नी बथान पर पहुंची, तो उन्होंने शव को खून से लथपथ अवस्था में पाया।

क्या है मामला?

मुरली झा पहले एक बड़े वाहन के ड्राइवर थे और अब बथान में रहकर गायों की देखभाल करते थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी के अनुसार, वह हर दिन दलान में सोते थे। सुबह उनका शव बिछावन पर क्षत-विक्षत हालत में मिला और चारों ओर खून फैला हुआ था।

जमीनी विवाद या पारिवारिक रंजिश?

ग्रामीणों के मुताबिक, मुरली झा बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, लेकिन घर में जमीनी विवाद चल रहा था। उनके बड़े बेटे की पत्नी से पूर्व में कई बार झगड़े हो चुके थे। कुछ दिन पहले मुन्नी देवी के साथ भी मारपीट की गई थी। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

पुलिस जांच में जुटी, फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल:

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर लालगंज गोपाल मंडल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया।

जल्द होगा खुलासा: पुलिस

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी, लेकिन पुलिस को शक है कि हत्या किसी परिचित ने ही की है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी