मनरेगा को वापस लाओ – हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो

रोज़गार के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाओ

केन्द्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम की जगह विकसित भारत- रोज़गार एवं आजीविका मिशन की गारंटी- ग्रामीण अधिनियम लेकर आई है। सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) इसका विरोध करती है क्योंकिः
1.मनरेगा, जो परे देश में लागू था, में मजदूर के काम मांगने पर काम दिए जाने का प्रावधान था। जबकि नए अधिनियम के अंतर्गत सरकार तय करेगी कि कहां पर, कितना और किस तरह का काम, कितने मजदूरों को दिया जाए। मजदूर का अधिकार खत्म कर पहल सरकार ने अपने हाथ में ले ली है।
2.मनरेगा में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार का बजट में हिस्सा 90ः10 के अनुपात में था जबकि नए अधिनियम में यह अनुपात 60ः40 होगा। गरीब राज्यों में कम बजट के कारण काम अपने आप कम मिलेगा और मजदूर पलायन करने को मजबूर होगा।
3.खेती के समय नए अधिनियम के तहत 60 दिनों काम बंद रहेगा। इसकी वजह से बड़े किसान व जमींदार मजदूरों का मनमाना शोषण कर पाएंगे क्योंकि मजदूर के पास सरकार द्वारा दिए जा सकने वाले काम का विकल्प नहीं रहेगा।
सोशिलस्ट पार्टी (इण्डिया) मांग करती है कि नए अधिनियम को वापस लेकर निम्न प्रावधानों के साथ मनरेगा को वापस लाया जाएः
1,काम की गारंटी के दिन 200 तक बढ़ाए जाएं और इसे न्यूनतम माना जाए। अधिकतम पूरे साल का काम दिए जाए।
2,मजदूरी की दर रु. 600 प्रति दिन की जाए।
3,किसान के निजी खेत पर भी जो काम मजदूर करते हैं उनका मजदूरी का भुगतान मनरेगा के तहत कराया जाए ताकि किसान के ऊपर बढ़ी मजदूरी का बोझ न आए।
4,यदि ग्रामीण इलाके में कोई अपनी आजीविका के लिए कुछ करना चाहता है और उसमें मजदूर लगते हैं तो इन मजदूरों की मजदूरी भी मनरेगा से दी जाए।
5,मनरेगा में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और बकाया मजदूरी का भुगतान तय समय के अंदर किया जाए। ठेकेदारों और मशीनों पर प्रतिबंध के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए।
मनरेगा जैसा अधिनियम सभी जगहों के पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए भी लाया जाए और 200 दिनों के काम की गारंटी उसमें भी दी जाए। सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) रोज़गार के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग करती है।

संदीप पाण्डेय, प्रधान महासचिव, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया)
अनिल मिश्र, अध्यक्ष, सोशलिस्ट किसान सभा

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?