बॉक्सर विजेंदर सिंह भी BJP में हुए शामिल, हरियाणा में कांग्रेस को झटका

मथुरा से हेमा मालिनी के सामने चुनाव लड़ने की चल रही थी चर्चा 

द न्यूज 15 ब्यूरो नई दिल्ली/चंडीगढ़। बीजेपी कांग्रेस को उभरने का कोई मौका नहीं देना चाहती है। बिजेंद्र बॉक्सर ने भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बुधवार को विजेंदर सिंह बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के सामने विजेंद्र को चुनावी मैदान में उतार सकती है। बिजेंद्र सिंह को कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

जानकारी के लिए बता दें कि विजेंदर सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली की सीट पर टिकट दिया था, लेकिन वह बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे।

विजेंदर सिंह के जरिए जाट समाज को साधने की तैयारी

बॉक्सर विजेंदर सिंह हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और जाट समुदाय का बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी उनके जरिए जाट समाज को साध सकती है. विजेंदर सिंह हमेशा से राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मुखरता से बोलते आए हैं। हरियाणा में राज्य सरकार बीजेपी की है और केंद्र में भी बीजेपी सरकार है। हालांकि, अब विजेंदर सिंह खुद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!