कोरोना के लिए वर्तमान टीकों की बूस्टर खुराक पर्याप्त नहीं : डब्ल्यूएचओ

द न्यूज़ 15
जिनेवा। मौजूद महामारी कोरोना के टीकों को ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ लगातार सुरक्षा देने के लिए और प्रभावी बनाने की जरूरत है। ये जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दी। डब्ल्यूएचओ के तकनीकी सलाहकार समूह और 18 विशेषज्ञों के एक समूह ने कोरोना वैक्सीन के कंपोजिशन (टेग-को-वैक) पर मंगलवार को कहा कि हालांकि वर्तमान टीके गंभीर बीमारी और वेरिएंट ऑफ कंसर्न (वीओसी) के कारण होने वाली मौतों के खिलाफ उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। हमें भविष्य में लेकिन ऐसे टीके विकसित करने की जरूरत है, जो संक्रमण को रोक सकें।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि इस बीच, कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन के टीकों को और प्रभावी बनाने की जरूरत है, जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, इस तरह के कंपोजिशन की जरूरत है, जो आनुवंशिक और प्रतिजन रूप से तेजी से फैलते वेरिएंट के करीब हो, जो कि लगातार बूस्टर खुराक की आवश्यकता को कम करें और व्यापक, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली प्रतिक्रियाएं दें।

विशेषज्ञों ने कोरोना वैक्सीन निर्माताओं को वर्तमान और ओमिक्रॉन-विशिष्ट टीकों के प्रदर्शन पर डेटा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया है, ताकि यह तय करने में मदद मिल सके कि वैक्सीन कंपोजिशन में बदलाव की आवश्यकता कब हो सकती है।

वर्तमान ओमिक्रॉन वेरिएंट के संबंध में, विशेषज्ञों ने वर्तमान कोरोना टीकों के लिए व्यापक वैश्विक पहुंच के महत्व पर जोर दिया।

Related Posts

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

तलाश थी भोजन की…मगर मिली मौत! यूक्रेन पर…

Continue reading
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक