पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में बम धमाका

 प्रोफेसर की गाड़ी निशाने पर

पटना। पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस परिसर में आज बम धमाकों की आवाज से हड़कंप मच गया। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, संस्कृत विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की गाड़ी पर बम से हमला किया गया।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज में हमलावर कैद:

घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस और पटना टाउन एएसपी दीक्षा घटनास्थल पर पहुंचीं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को बम फेंकते हुए देखा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है और इसमें सुतली बम का इस्तेमाल किया गया।

30-40 लोगों के शामिल होने का संदेह:

पटना टाउन एएसपी दीक्षा के मुताबिक, इस धमाके में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है, लेकिन प्रोफेसर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। बताया जा रहा है कि इस हमले में 30 से 40 लोग शामिल थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल:

शिक्षण संस्थान के भीतर हुए इस हमले से पटना यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र और शिक्षक इस घटना से डरे हुए हैं। पुलिस जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’