बोर्ड परीक्षा का स्कूल में हीं होगा एहसास,बांटी गई फोटोयुक्त एडमिड कार्ड

 बन्दरा के सिमरा मिड्ल स्कूल के बच्चों में दिखा ख़ूब उत्साह

 कराया गया फ़ोटो सेशन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सिमरा में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के बीच वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का फोटोयुक्त एडमिट कार्ड वितरण किया गया। विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बच्चों में मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा की सीख एवं समझ विकसित करने के लिए लिहाज से उन्होंने विद्यालय में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में फोटो युक्त प्रवेश पत्र(एडमिड कार्ड) निर्गत करने की प्रक्रिया पिछले कई सालों से विद्यालय में लागू कर रखी है। अन्य विद्यालयों से इतर वे कुछ अलग करने की इच्छा रखते हैं। निजी खर्चे से भी बच्चों के लिए वे ऐसा कुछ करते हैं। गुरुवार को स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं में एडमिट कार्ड वितरण के बाद संयुक्त रूप से फोटो सेशन भी कराया गया।उन्होंने बताया कि पहली कक्षा के 40, दूसरी के 85, तीसरी के 58, चौथी के 91, 5 वीं के 84, 6 वीं के 166 7वीं के 171 और आठवीं के 165 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 10 तारीख से 17 तारीख तक विद्यालय में इन सभी कक्षाओं की बच्चों के परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा