गया में ‘नीले ड्रम’ वाली साजिश का खुलासा

-पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप -कॉल रिकॉर्डिंग में मेरठ केस की चर्चा
-रेलवे कर्मचारी ने डीआरएम और पुलिस को दी शिकायत
-कहा:पत्नी साले के साथ मिलकर रच रही हत्या की साजिश

गया/वाराणसी।ब्यूरो।

बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पर अपने ही पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, ताकि वह उसकी सरकारी नौकरी हासिल कर सके। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब पीड़ित पति को पत्नी की एक कॉल रिकॉर्डिंग हाथ लगी, जिसमें वह मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम मर्डर केस’ का जिक्र करती हुई सुनी गई।

“साहब बचाइए, मेरी पत्नी मेरी जान की दुश्मन बन चुकी है”

यह भावुक अपील की है सुमित कुमार ने, जो पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। गया जिले के कोंच प्रखंड के तरारी गांव निवासी सुमित ने डीआरएम और सिगरा थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी और उसके भाई रविराज पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

कॉल रिकॉर्डिंग में साजिश का खुलासा:

सुमित के अनुसार, उसे एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें उसकी पत्नी अपने भाई रविराज से बात करते हुए उसकी हत्या की योजना बना रही है। बातचीत के दौरान मेरठ के बहुचर्चित ‘नीले ड्रम मर्डर केस’ का भी जिक्र है। यही वह पल था जब सुमित को अपनी जान का डर सताने लगा।

मेरठ की घटना से मिली प्रेरणा?

गौरतलब है कि मेरठ में मुस्कान नामक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डाल दिया था और फिर सीमेंट से सील कर दिया गया था। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। अब सुमित का दावा है कि उसकी पत्नी साक्षी ने उसे धमकी दी है कि “तुम्हारा हाल भी मेरठ वाले केस जैसा कर देंगे।”

पति को बुलाकर पिटवाने का भी आरोप:

सुमित ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने पहले ही अपने भाई रविराज को वाराणसी बुलाकर उसकी पिटाई करवाई थी। इस घटना के बाद से सुमित और उसके माता-पिता बेहद डर के साये में जी रहे हैं। उसकी मां हर घंटे उसे फोन कर हालचाल ले रही है।

पांच साल पहले हुई थी शादी, शुरू से चल रहा था विवाद:

ग्रामीणों के मुताबिक, सुमित और साक्षी की शादी पांच साल पहले हुई थी। साक्षी पटना जिले के अलावलपुर गांव की रहने वाली है और एक पुलिस अधिकारी (दारोगा) की बेटी है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहा है और इस मुद्दे को लेकर कई बार पारिवारिक पंचायत भी हो चुकी है।

पुलिस जांच में जुटी, परिवार को दी गई चेतावनी:

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीआरएम कार्यालय ने भी इसे गंभीरता से लिया है। अब देखना है कि कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों के आधार पर इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?