बंगाल की चांदी का बिहार में काला कारोबार

 होटल पहुंची पुलिस तो खुली रह गई आंखें

 कटिहार। दिवाली आते ही बिहार में चांदी की तस्करी तेजी से बढ़ी है. तस्कर अवैध तरीके से चांदी की खेप लेकर बिहार आ रहे हैं और यहां आभूषण कारोबारियों के साथ मिलीभगत कर खपत करा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले का खुलासा कटिहार में हुआ है. यहां पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर चार तस्करों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से करीब 70 से 80 लाख रुपये कीमत की चांदी बरामद की है. ये तस्कर धनतेरस के मौके पर चांदी को खपाने की तैयारी में थे.
कटिहार पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले शहर में चांदी की बड़ी डील होने की सूचना मिली थी. इसी क्रम में सूचना मिली कि कुछ लोग पिट्ठू बैग में बड़ी मात्रा में आभूषण लेकर शहर के होटल में ठहरे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर राजेन्द्र प्रसाद रोड स्थित पुराने होटल में दबिश दी. इस दौरान एक कमरे में चार लोग ठहरे हुए थे. संदेह के आधार पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद इनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 66.195 किलोग्राम चांदी की खेप मिली.
आरोपियों के पास से बरामद चांदी जेवर की शक्ल में थी. पुलिस के मुताबिक खुले बाजार में इस जेवर की अनुमानित मूल्य करीब 70 से 80 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह चांदी की खेप पश्चिम बंगाल के नादिया से लेकर बिहार के कटिहार पहुंचे थे और यहां पर लोकल आभूषण कारोबारियों के साथ मिलकर इसे खपाने की योजना थी. पुलिस ने आरोपियों से इतनी बड़ी मात्रा में चांदी के दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी यह दस्तावेज नहीं दिखा पाए.

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं