मील का पत्थर साबित होगा भाजपा का संकल्प पत्र : सम्राट चौधरी

भवेश कुमार
पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी के घोषणापत्र को गरीबों, किसानों और महिलाओं के हित में बताया। उन्होंने कहा कि आज मोदी की गारंटी पर देश की जनता को भरोसा है। हमारा संकल्प पत्र आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए रोजगार की चिंता की गई है । साथ ही उसको किस तरह आगे बढ़ाएंगे, इसका भी एक रोड मैप बताया गया है। ऐसे में हमें लगता है कि यह संकल्प पत्र मील का पत्थर साबित होगा।

इस संकल्प पत्र में गरीब, युवा, किसान और मजदूर के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए भी कई योजनाओं का जिक्र किया गया है।
युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है।संकल्प पत्र में भी सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें आने वाले 5 साल का रोड मैप है।

भाजपा के मेनिफेस्टो में बिहार के लिए कुछ नहीं- तेजस्वी

वहीं इसको लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों, युवाओं और किसानों की बेहतरी के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है।तेजस्वी ने कहा कि 60 प्रतिशत देश में युवा हैं लेकिन युवाओं के बारे में कोई जिक्र नहीं है।

80 फीसदी किसानों की उन्नति के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ है। नौकरी और रोजगार के लिए भी कोई रोडमैप नहीं दिख रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार जैसे गरीब प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र में कुछ नहीं है। बिहार की जनता के लिए क्या है? उसमें न स्पेशल पैकेज का जिक्र है और न विशेष राज्य के बारे में कुछ बताया गया है। महंगाई और गरीबी के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’