गौतमबुद्ध नगर में भाजपा की चुनावी बैठक

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को भाजपा की चुनावी बैठक चुनावी कार्यालय A-58, सेक्टर 58 नोएडा में आयोजित हुई। इस बैठक को राज्यसभा सांसद एवं नोएडा प्रभारी श्रीमती कांता करदान और चुनाव की दृष्टि से लोक सभा प्रभारी और पूर्व ज़िला अध्यक्ष अनिल शिशोदिया और नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने लिया। कांता करदान ने सभी मंडल अध्यक्षों से हर बूथ, सेक्टर के बारे में विस्तार से जानकारी ली और चुनाव की हर बारीक गतिविधि को समझा। उन्होंने चुनाव समिति के हर अधिकारी से भी उनके विषय में चर्चा की।

उन्होंने इसके साथ कहा कि अब हमारे पास समय बहुत कम बचा है और इस समय हमको अपने मण्डल और बूथ पर ही कार्य करना चाहिए ताकि हम ज़्यादा से ज़्यादा संपर्क कर सकें। आज की स्थिति देखी जाये तो गौतमबुद्ध नगर में विपक्ष की हालत ख़स्ता है और जिस तरह मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने नोएडा में विकास की गंगा बहाई है कोई बड़ी बात नहीं की विपक्ष की जमानत ही जप्त हो जाये। अब हमको सिर्फ़ एक लक्ष्य पर कार्य करना है कि लोग ज़्यादा से ज़्यादा वोट डालें और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनायें।

लोक सभा प्रभारी अनिल शिशोदिया ने कहा जनता से सतत् संपर्क व संवाद भाजपा की विजय का आधार है। इसलिए हमें प्रत्येक बूथ व घर और हर व्यक्ति तक संपर्क व संवाद के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करना है। बैठक में सह प्रभारी के के शुक्ल, लोकसभा विस्तारक सुखपाल, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, धर्मेंद्र कोरी, सुनील भाटी, गिरजा सिंह , मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला , मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, मंत्री एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, चमन आवाना, अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, पंकज झा, रवि प्रधान, गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, निर्मल सिंह, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, प्रज्ञा पाठक, पूनम सिंह, सचिन अम्बवता, ओम यादव, गौतम शर्मा, सरफ़र्ज़ अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!