बीजेपी के डॉ संजय जायसवाल और गोपाल जी ठाकुर को लोकसभा में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बेतिया के सांसद संजय जायसवाल को बीजेपी ने लोकसभा में सत्ता पक्ष का मुख्य सचेतक बनाया है। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति बीजेपी संसदीय दल की सूचना के बाद लोकसभा सचिवालय द्वारा की गई है।

डॉ. संजय जायसवाल लगातार चौथी बार सांसद चुने गए हैं। वे सितंबर 2019 से मार्च 2023 तक बिहार बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति, अनुमान समिति और जेआईपीएमईआर पांडिचेरी के सदस्य भी रह चुके हैं।
गोपाल जी ठाकुर दूसरी बार सांसद बने हैं। 2007 से 2013 तक वे प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और 2010 में बेनीपुर से विधायक भी रहे हैं। 2021 से वे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। उन्होंने भी बिहार में बीजेपी को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। इन नियुक्तियों से साफ है कि केंद्र सरकार बिहार को तवज्जो दे रही है। बजट में भी बिहार को अपेक्षा से अधिक धनराशि आवंटित की गई है। साथ ही, लोकसभा में भी बिहार बीजेपी के नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।
इन नियुक्तियों से बिहार बीजेपी में उत्साह है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।

  • Related Posts

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला…

    Continue reading
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!