भाजपा का संविधान गौरव अभियान – जेपी नड्डा मणिपुर से करेंगे शुरूआत

जपा 26 नवंबर से देश भर में बड़े पैमाने पर संविधान गौरव अभियान चलाने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 नवंबर को इस अभियान की शुरूआत मणिपुर से करेंगे।

संविधान दिवस , 26 नवंबर से लेकर यह अभियान बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर तक देशभर में चलाया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भी चुनाव वाले 5 राज्यों पर खास फोकस किया जा रहा है। भाजपा की रणनीति चुनावी राज्यों में दलितों को लुभा कर अपने लिए एक ठोस दलित वोट बैंक तैयार करने की है।

नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि संविधान गौरव अभियान के तहत देश भर के सभी जिला मुख्यालयों समेत 900 से ज्यादा जगहों पर पार्टी संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

उन्होंने बताया कि मोर्चा देश भर में 75 से ज्यादा जगहों पर संविधान गौरव अभियान के तहत बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा, जिसमें भाजपा के दिग्गज राष्ट्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री , राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री , राज्यों के मंत्री और पार्टी के सांसद एवं विधायक शामिल होंगे। इस अभियान की शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर को मणिपुर से करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था। मोदी सरकार ने संविधान दिवस मनाने की शुरूआत की और पंच तीर्थ के जरिए बाबा साहेब अंबेडकर को सम्मान देने का भी काम किया।

अगले वर्ष 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के इस अभियान को दलित मतदाताओं को लुभाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब , गोवा और मणिपुर में दलित आबादी को फोकस करते हुए इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। इन राज्यों में भाजपा जिला स्तर के साथ-साथ मंडल या विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

Related Posts

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

  • By TN15
  • March 17, 2026
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध