दिल्ली में मंगलवार को होगी भाजपा की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों का होगा चयन

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के उम्मीदवारों के चयन के लिए एक बड़ी बैठक होने जारही है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होनी वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष और उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रह सकते हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश की चुनाव समिति द्वारा भेजी गई गई उम्मीदवारों की लिस्ट पर विचार किया जाएगा। बैठक में एक-एक विधानसभा सीट के सभी समीकरण और उम्मीदवारों के संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में राज्य इकाई द्वारा भेजे गए नामों के अलावा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न सर्वे और माध्यमों से जुटाए गए नामों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। पहले चरण में चुनाव होने वाले 58 सीटों के साथ ही दूसरे चरण में जिन 55 सीटों पर चुनाव होना है , उन पर भी मंगलवार की बैठक में विचार किया जा सकता है।

मंगलवार को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के कुछ दिन बाद पार्टी मुख्यालय में ही भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 13 जनवरी को हो सकती है।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?