आम चुनाव से पहले बीजेपी के बल्ले-बल्ले, RBI के अनुमानित आंकड़ों को पार कर गई भारतीय अर्थव्यवस्था?

बीजेपी के लिए अच्छी खबर है कि देश की जीडीपी ग्रोथ रेट आरबीआई के अनुमानों को भी पार कर गई है। आम चुनाव से पहले इकॉनमी के लिए यह एक अच्छा संकेत है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के शुरुआती अनुमानों के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ (India GDP Groeth Rate) जुलाई से सितंबर 2023 तिमाही में 7.6 फीसदी रही है। यह ग्रोथ रेट अनुमान से अधिक है। दूसरी तिमाही की भारत की यह जीडीपी ग्रोथ रेट पिछली तिमाही के 7.8% की तुलना में थोड़ी सी कम है। हालांकि, यह आरबीआई के अनुमान 6.5% से काफी अधिक है।

किस सेक्टर में आई तेजी?

मैन्यूफैक्चरिंग GVA पिछले साल की दूसरी तिमाही में 4% घट गया था। उस समय कुल GVA 5.4% बढ़ा था। इस बार जुलाई से सितंबर के बीच मैन्यूफैक्चरिंग जीवीए में 13.9% की ग्रोथ दर्ज हुई है। यह नौ तिमाहियों में सबसे तेज ग्रोथ है। उधर माइनिंग जीवीए में भी 10 फीसदी की ग्रोथ रेट रही है। दूसरी तिमाही में कंस्ट्रक्शन जीवीए 13.3 फीसदी उछला है। जबकि बिजली, गैस, वाटर सप्लाई और दूसरी यूटिलिटी सर्विसेज की परफॉर्मेंस पिछले साल की तुलना में 10.1 फीसदी अधिक रही है। इससे ओवरऑल ग्रोथ नंबर में उछाल आया है।

GVA ग्रोथ 7.4% रही

एग्रीकल्चर और सर्विस सेक्टर के साथ-साथ कंज्यूमर स्पेंडिंग में स्पष्ट ग्रोथ डाउनटर्म (मंदी) के बावजूद अच्छी जीडीपी ग्रोथ रही है। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में इकॉनमी में ग्रोस वैल्यू एडेड (GVA) ग्रोथ Q1 के 7.6 फीसदी से थोड़ा गिरकर दूसरी तिमाही में 7.4% रही। लेकिन एग्रीकल्चर सेक्टर में जीवीए ग्रोथ पहली तिमाही के 3.5 फीसदी से तेजी से गिरकर 1.2 फीसदी पर आ गई। जबकि यह ट्रेड, होटल और ट्रांसपोर्ट जैसे सर्विस सेक्टर्स के लिए आधी से भी कम रह गई। यह पहली तिमाही के 9.2 फीसदी से घटकर 4.3 फीसदी पर आ गई।

अनुमान से ज्यादा रह सकती है पूरे साल की ग्रोथ रेट

2023-24 की पहली छमाही में GDP में 7.7% की ग्रोथ दर्ज की गई थी, जिसमें GVA में 7.6% की ग्रोथ रही थी। कई सेक्टर्स में अच्छी ग्रोथ के चलते पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अच्छी रही। पहली तिमाही में कंस्ट्रक्शन में 10.5% और मैन्यूफैक्चरिंग में 9.3% की ग्रोथ रही थी। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि मजबूत पहली छमाही के आंकड़ों के चलते वर्तमान अनुमानों की तुलना में पूरे साल की परफॉर्मेंस 0.1% से 0.2% तक बढ़ जाएगी।

सालाना ग्रोथ रेट 6.7% रहने का है अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार को इस साल GDP में 6.5% ग्रोथ की उम्मीद है। EY इंडिया के चीफ पॉलिसी एडवाइजर डी.के. श्रीवास्तव ने कहा, ‘RBI Q3 और Q4 में GDP ग्रोथ क्रमशः 6% और 5.7% रहने की उम्मीद कर रहा है। इसलिए सालाना ग्रोथ रेट 6.7% रहने का अनुमान है।’

  • Related Posts

    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष और…

    Continue reading
     Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप! महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स की हड़ताल का ऐलान

    देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर