भारत रत्न देकर नीतीश की सीएम कुर्सी छीनने के फ़िराक में बीजेपी!

चरण सिंह 
बिहार की में कुछ नया न हो तो फिर सूबे राजनीति ही क्या ? अब विधानसभा चुनाव के करीब आने पर फिर से सूबे की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक ओर जहां बीजेपी दांव खेलने जा रही है वहीं आरजेडी ने भी पासा फेंक दिया है। भले ही बीजेपी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कर रही हो पर गृह मंत्री अमित शाह के मुख्यमंत्री का निर्णय बीजेपी संसदीय बोर्ड में होने की बात के बाद नीतीश कुमार बहुत नाराज हैं। ऊपर से एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार की जगह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को बुलाकर अमित से आग में घी डालने का काम किया है। ऐसे में बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठाकर बिहार की राजनीति में एक और सस्पेंस पैदा कर दिया है। गिरिराज राज सिंह के इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए उन्हें भारत रत्न का ऑफर दिया जा रहा है।

ऐसे में क्या यह चाल नीतीश कुमार नहीं समझ रहे होंगे ? जानकारी यह मिल रही है कि अमित शाह के एक निजी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री बीजेपी के संसदीय बोर्ड के तय करने की बात के बाद नीतीश कुमार बहुत नाराज हो गए हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर दिल्ली के साथ चुनाव कराने की सिफारिश करने वाले थे कि एन वक्त पर अमित शाह को सूचना हो गई और उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनवा दिया। हालांकि नीतीश कुमार अभी भी अमित शाह से नाराज हैं। बाबा साहेब की तस्वीर को नमन कर उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए हैं। ऐसे में एक ओर ललन सिंह को अमित शाह की ओर से तवज्जो देने और दूसरी ओर आरजेडी विधायक वीरेंद्र भाई का यह कहना की राजनीति परिस्थितियों के अनुसार होती है।

बिहार में खेला हुआ है और हो भी सकता है। वीरेंद्र भाई के इस बयान के बाद नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। अमित शाह के मूड से लग रहा है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद भले ही मुख्यमंत्री जदयू का बना दिया जाए पर नीतीश कुमार को बनाने के मूड में अमित शाह लग नहीं रहे हैं। ऐसे में जॉर्ज फर्नांडिस, शरद पवार और खुद लालू प्रसाद को पटखनी देने वाले नीतीश कुमार क्या अमित शाह के दबाव में आ जाएंगे या फिर कुछ खेल करेंगे ?

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?