भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…तेजस्वी शामिल होंगे एनडीए में?

 पटना। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने अपने एक बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए NDA में शामिल होने का ऑफर दिया था। दरअसल तेजस्वी यादव ने कहा था कि भाजपा कहती है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। हम तो एक भी हैं लेकिन फिर सेफ कहां हैं। तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा था कि वे एनडीए में आ जाएं सेफ हो जायेंगे। अपने इस बयान पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वे हमने राज्य के विकास के लिए एक साथ आने का आह्वान किया है।
हमने विपक्ष के लोगों से अपील की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए एक साथ आएं और राज्य सरकार का सहयोग करें। पत्रकारों ने जब दिलीप जायसवाल से पूछा कि अगर तेजस्वी यादव साथ आ जाते हैं तो क्या उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म कर दिया जायेगा तो दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगर कभी ऐसा होता है कि तेजस्वी के साथ हमारी सरकार बनती है तो हम भ्रष्टाचार वाले सारे विभाग उन्हें दे देंगे और कहेंगे कि अब निपटिये भ्रष्टाचार से कैसे निपटते हैं आप।
उन्होंने कहा कि मैं अभी भी यह कह रहा हूं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना पूरा करने के लिए सभी दलों को एक साथ आना चाहिए। इसके साथ मौलाना मदनी के वक्फ संसोधन बिल पर दिए बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि मदनी हों या ओवैसी, ये लोग देश के अंदर आपस में बंटवारा करना और जहर बोना। ये लोग साथ में बैठ कर सकारात्मक बात नहीं कर सकते हैं, इन्हे सकारात्मक बात करना चाहिए न। जब हम मंदिर का पैसा देश के विकास के लिए देने के लिए तैयार है तो उनके लिए ‘हम भी कुछ देना सीखें’ होना चाहिए न।
कब तक इस सब में पड़े रहेंगे, निकलिए सब लोग और देश के विकास के लिए हमलोग सब कुछ न्योछावर करें। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि सबका साथ सबका विकास। इस देश में सभी को बराबर रहने का हक मिले। मोदी जी हमेशा कहते हैं 140 करोड़ का परिवार जबकि कांग्रेस के लोग बोलते हैं कि भाजपा आएगा तो सब खा जायेगा। मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष हूं और मैं कहता हूं कि मुझे सभी धर्म के लोगों से प्यार है।

  • Related Posts

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    • By TN15
    • June 17, 2026
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?