निलंबन को लेकर विरोधी दलों के रवैये के खिलाफ भाजपा राज्यसभा सांसदों का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली| 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोधी दलों ने सदन के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है। विरोधी दलों के इस रवैये के खिलाफ बुधवार को भाजपा के राज्य सभा सांसदों ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा सांसद लगातार विरोधी दलों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में शामिल भाजपा राज्य सभा सांसद रूपा गांगुली ने विरोधी दलों के 12 राज्य सभा सांसदों के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये सांसद अपनी गलती के लिए माफी तक मांगने को तैयार नहीं हैं। इन सबको व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगनी चाहिए , क्योंकि ये ऐसे संसद का अपमान नहीं कर सकते हैं।

भाजपा राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि विरोधी दल लगातार सदन के अंदर प्रश्नकाल, शून्य काल को बाधित कर रहे हैं और विधेयकों पर चर्चा नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल जिस तरह से सदन की मर्यादा को गिराने का काम कर रहे हैं। उसके विरोध में यह हमारा नैतिक विरोध प्रदर्शन है। हमारी मांग है कि संसद, जो तर्क का स्थान है, वहां विरोधी दल ताकत का प्रदर्शन न करे।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई