BJP Politics : सुनील बंसल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्‍त, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के होंगे प्रभारी 

धर्मपाल को यूपी प्रदेश महामंत्री (संगठन), कर्मवीर को बनाया है झारखंड प्रदेश महामंत्री

नई दिल्‍ली । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी यूपी के महासचिव सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी होंगे। इससे पहले वह उत्‍तर प्रदेश में संगठन मंत्री थे। उन्‍हें राज्‍य की राजनीति से देश की राजनीति में लाया गया है। वहीं, धर्मपाल को यूपी प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। कर्मवीर को झारखंड प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया है।

अगले साल तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते भाजपा ने यह कदम उठाया है। इसी साल हैदराबाद में बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी। सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी का सह इंचार्ज बनाया गया था। इस चुनाव में यूपी में बीजेपी गठबंधन ने 80 में से 73 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
यूपी के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में निभाई अहम भूमिका : भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद सुनील बंसल को यूपी का संगठन मंत्री बनाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2017-19 और 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को शानदार जीत हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, साल 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद से ही उन्हें केंद्र की राजनीति में भी शामिल करने की चर्चा चल रही थी। भाजपा तेलंगाना को जीतने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ने चाहती है। इसके लिये उन्हें अच्‍छे रणनीतिकार की जरूरत है। ऐसे में पार्टी के लिए सुनील बंसल से बेहतर रणनीतिकार आखिर कौन हो सकता है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी