बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, रेजीनगर के उम्मीदवार ने नाम लिया वापस

 

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे वाली तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका लगा है। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नामांकन के बाद अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले पहले संचिता प्रधान डे ने नाम वापस लिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात भी की थी। अब ममता खेमे का तनाव फिर से बढ़ गया है।
‘आईएएनएस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेजीनगर सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस ले लिया है, लेकिन इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। ममता ने नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार की नाम वापसी के बाद कांग्रेस को समर्थन दिया था, लेकिन इसी के ठीक बाद कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे।

 

  उपचुनाव से बाहर हुई ममता की टीएमसी

 

ममता की तृणमूल कांग्रेस उपचुनाव से बाहर हो गई है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर घोषित की थी। इसी आखिरी दिन रबीउल आलम चौधरी ने रेजीनगर से अपना नाम वापस ले लिया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख समाप्त होने के साथ नंदीग्राम और रेजीनगर से टीएमसी (ममता गुट) की चुनौती खत्म हो गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की इन दो सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं।

 

 

कांग्रेस की ओर से कौन लड़ेगा चुनाव

 

 

कांग्रेस की ओर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल रेजीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मिलन प्रधान को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है। सीपीएम ने रेजीनगर से एडवोकेट सईद असद अली को मैदान में उतारा है, जबकि सीपीआई ने नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है।

 

 

भाजपा ने किसे बनाया उम्मीदवार

 

 

भाजपा ने नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. वहीं, रेजीनगर से भाजपा ने शंखारव सरकार को टिकट दिया है।

  • Related Posts

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बगावत की चुनौती से…

    Continue reading
    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA