पिता के समर्थन में खुलकर आईं बीजेपी सांसद संघमित्रा, फाजिलनगर में बोलीं-अबकी बार स्‍वामी प्रसाद

द न्यूज 15

कुशीनगर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन था। तीन मार्च को यूपी के 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के एक दिन पहले कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर मंगलवार को सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया। इस सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बीजेपी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्या खुलकर उनके समर्थन में आ गईं। इतना ही नहीं संघमित्रा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उन्‍हें घेरने का आरोप लगाते हुए फाजिलनगर की महिलाओं से अपने पिता को वोट देने की अपील की।
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम फाजिलनगर के गोड़रिया नामक स्‍थान पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। दोनों पार्टियों के उम्‍मीदवारों के समर्थकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट होने लगी। पत्‍थर चले और कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्या मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। दूसरी तरफ, आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता भी तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नुनियापट्टी चौराहे पर सड़क जाम करने लगे।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया