भाजपा नेता ने घेवर बनाने में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत।

अनुज कुमार शर्मा  

नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललित पाल ने दुकानों पर बन रहे घेवर के समान में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि नजीबाबाद क्षेत्र में त्योहारों को लेकर इन दिनों मिष्ठान की दुकानों पर जमकर घेवर का काम किया जा रहा है लेकिन खास बात यह है कि उन घेवर को बनाने में जो सामग्री उपयोग की जा रही है वह मानक के अनुरूप नहीं है। जिसको बनाने में बहुत ही घटिया तेल का उपयोग किया जा रहा है जो मानव जीवन के लिए हानिकारक है।

जब इस विषय में आज दिनांक 25 जुलाई को 6:00 बजे तहसील नजीबाबाद फूड इंस्पेक्टर अनुपम यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस शिकायत को संज्ञान में लेकर शिकायत में बताए गए स्थान का सर्वे किया गया है आपको बता दे भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित पाल के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत में बताया गया कि नजीबाबाद शहर के बाजारों व मोहल्ले में सावन के अवसर पर घेवर की बिक्री जोरों पर है, लेकिन इस समय खराब तेल के द्वारा घेवर निर्मित किया जा रहा है इससे घेवर खाने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा किरतपुर में मिठाई की दुकानों पर लड्डू रसगुल्ले के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिर भी घेवर मिठाई का निर्माण करने वाले दुकानदारों को खाद सुरक्षा अधिकारियों का बिल्कुल भी भय नहीं है उनके द्वारा खराब तेल को इस्तेमाल करते हुए घेवर का निर्माण किया जा रहा है नगर नजीबाबाद के बाजार कल्लूगंज में मिठाइयों की दुकान वह बुरे बतासे आदि हलवाइयों की दुकान मोहल्ला मुगलू शाह बसंती माता के आसपास पर घेवर का निर्माण कर बेचने के लिए रखा गया है जिसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया हुआ है।

घेवर की मिठाई पर मक्खियों बैठी हुई देखी जा सकती हैं इस समय बरसात होने के कारण तरह-तरह की बीमारियां पनप रही हैं फिर भी मिठाई बेचने वाले साफ सफाई का ध्यान न रखते हुए दुषित मिठाई व घेवर बेचने पर लगे हैं। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मिठाइयों को डिब्बे मिठाई के साथ तोला जा रहे हैं इस समय घेवर मिठाई की बिक्री अधिक होने के कारण मिठाई के दुकानदारों द्वारा मोटे-मोटे डब्बे घेवर बेचने के लिए दुकानों पर रखे गए हैं जिसमें घेवर को बेचा जा रहा है। घेवर के साथ डिब्बा तोला जा रहा है इससे उपभोक्ताओं को ठगी का शिकार होना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल