भाजपा ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, सोमवार को कृषि कानूनों की वापसी से जुड़े विधेयक को पारित करवाने की कोशिश में सरकार

नई दिल्ली, भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन , 29 नवंबर को सदन में मौजूद रहने को कहा है। सरकार सोमवार को ही कृषि कानूनों की वापसी से जुड़े विधेयक ‘कृषि कानून निरसन विधेयक- 2021’ को लोकसभा में पेश करने जा रही है। सरकार की मंशा चर्चा के बाद सोमवार को ही इस विधेयक को लोकसभा से पारित करवाने की भी है और इसलिए पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा है।

पार्टी के मुख्य सचेतक ( चीफ व्हिप ) द्वारा भाजपा के सभी लोकसभा सांसदों को जारी किए गए तीन लाइन के व्हिप में कहा गया है कि लोक सभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए सोमवार , 29 नवंबर को लाये जायेंगे। व्हिप में, पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को सोमवार को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने को कहा गया है।

दरअसल , तीनों कृषि कानूनों की वापसी से जुड़े विधेयक को सरकार ने शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन , सोमवार के लिए लोकसभा में सूचीबद्ध कर दिया है। लोकसभा के लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 को सदन में पेश करेंगे। सरकार की मंशा सोमवार को ही इस विधेयक पर चर्चा कराकर इसे सदन से पारित करवाने की भी है।

सरकार , सदन में इस विधेयक पर चर्चा करवा कर विरोधी दलों के दोहरे स्टैंड को देश की जनता के सामने रखना चाहती है। सदन में चर्चा के जरिए ही सरकार, कृषि और किसानों के कल्याण को लेकर अपनी कमिटमेंट के बारे में देश की जनता खासकर किसानों को एक संदेश भी देना चाहती है।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “