Site icon Thenews15.in

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव में भी जबरदस्त जीत दर्ज कर भाजपा ने दिया सुशासन का प्रमाण : सुरेंद्र कुमार

द न्यूज 15
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव में भी भाजपा की जबरदस्त जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि यह भाजपा पर जनता के विश्वास की जीत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने ३६ में से जो ३३ सीटें जीती हैं, यह अपने आप में इतिहास है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का इन चुनाव में डिब्बा गोल हो गया है। सुरेंद्र क्ुमार का कहना है कि उत्तर प्रदेश के लोग योगी सरकार पर विश्वास कर रहे हैं। योगी राज में उत्तर प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग वर्ग खुश है। प्रदेश में न केवल कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है बल्कि अपराधियों पर भी शिकंजा कसा रहा है।

Exit mobile version