फ्री राशन योजना को बढ़ाकर भाजपा ने पूरा किया अपना वादा : सुरेंद्र कुमार

भाजपा नेता ने कहा-भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, विपक्ष को बताया मुद्दाविहीन

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश में तीन महीने और देश में छह महीने फ्री राशन योजना बढ़ाने पर कहा है कि भाजपा ने जनता से किया अपना वादा निभाया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि चुनाव के तुरंत बाद फ्री राशन योजना बंद हो जाएगी। उनके मुंह पर यह तमाचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हम जो कहते हैं उसके पूरा करके दिखाते हैं। सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक गरीब लोगों को फ्री राशन की जरूरत है। इस बात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बखूबी समझा है। सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि भाजपा के राज में देश और समाज दोनों सुरक्षित हैं। देश में जो दलाली चल रही थी वह बंद हो चुकी है। हर योजना का लाभ सीधे आम आदमी तक पहुंच रहा है। चाहे किसान हो या फिर मजदूर दोनों वर्ग भाजपा राज में खुशहाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। बस इन लोगों को टांग खिंचाई वाली राजनीति करनी है।
सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर देश में जो मुस्लिम तुष्टीकरण का खेल खेला था। उसका पर्दाफाश किया जा चुका है। अब भाजपा राज में हिंदू अपने को गोर्वावित महसूस कर रहा है। देश में भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाया जा रहा है। भाजपा ने कोरोना काल में भी लोगों को विशेष ध्यान रखा है। लंबे समय से 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। यह हिम्मत और माद्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में ही है। सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा अच्छे लोगों को राजनीति में आने के अवसर दे रहे हैं। विपक्ष के भ्रष्ट नेताओं पर शिकंजा कस विपक्ष में भी अच्छे नेतृत्व के अवसर बढ़ रहे हैं।

Related Posts

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  • By TN15
  • July 24, 2026
सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि