Site icon Thenews15.in

रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को किया सम्मानित

रानीगंज : (संवाददाता अनूप जोशी)आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया रानीगंज गुरुद्वारा पहुंचे यहां पर उन्होंने मत्था टेका गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को सम्मानित किया गया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह बग्गा ने उनको उत्तरीय ओढ़ाकर उनका सम्मानित किया।
इस दौरान सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया कहा कि सिख समाज का इतिहास काफी पुराना है और यहां पर रानीगंज गुरुद्वारा में आकर उनको काफी अच्छा लग रहा है उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी सिख समाज के लोगों ने अपनी मेहनत से अपने लिए एक खास जगह बनाई है और यह सब सिखों के गुरुओं का आशीर्वाद है।

Exit mobile version