गुरुद्वारा कमेटी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को किया गया सम्मानित

 अनुप जोशी

रानीगंज । आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आज रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में बने गुरुद्वारा पहुंचे यहां उन्होंने मत्था टेका इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से उनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश सोनी आनंद शर्मा सहित यहां के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा पिछले उपचुनाव में यहां से टीएमसी को जीत हासिल हुई थी लेकिन उपचुनाव में ज्यादातर मौकों पर सत्ता पक्ष को ही जीत हासिल होती है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो एक देश एक चुनाव की नीति अपना रही है वह काफी अच्छी नीति है इससे पंचायत से लेकर लोकसभा तकएक ही बार में चुनाव होगा इससे काफी सुविधा होगी वहीं उन्होंने कहा कि वह इतनी गर्मी में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उनके जो प्रतिद्वंदी है टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा वह अपनी शारीरिक अस्वस्थता के कारण निकल नहीं पा रहे हैं और जहां पर भी वह गए हैं आम जनता भी यही कह रही है कि उन्होंने अभी तक अपने प्रत्याशी को देखा नहीं है वही आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में पानी की परेशानी को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हर घर में पीने का पानी पहुंचाना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार राजनीतिक कारणों से नरेंद्र मोदी के इस परियोजना को बंगाल में लागू नहीं कर रही है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा