Site icon Thenews15.in

जनता के समर्थन व सहयोग से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : सुनीता डांगी

करनाल, (विसु)। संगठन महापर्व पर आज भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा सुनीता डांगी मौजूद रहीं।
इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा संगठन पर्व पर 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा,इसी प्रकार 26 दिसंबर को पार्टी ने वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सुनें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा सुनीता डांगी ने इस मौके पर सदस्यता अभियान विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी सक्रिय सदस्य अवश्य बनें क्योंकि कार्यकर्ताओं को पार्टी में पद के दायित्व लेने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सदस्यता बल को लेकर विश्व की नम्बर एक की पार्टी है ।जनता के सहयोग और समर्थन से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है ओर आज भाजपा के 11 करोड़ से अधिक भाजपा के सदस्य हैं ।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों पर जनता का विश्वास बढ़ा है जिसके फलस्वरूप तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में जनता ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीबकल्याण, महिला सशक्तिकरण, अंत्योदय, किसान सम्मान, आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता को यह विश्वास आत्मनिर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत, विकसित भारत का सपना भाजपा ही पूरा कर सकती।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, नगर निगम की निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर,ईलम सिंह जिला महामंत्री सुनील गोयल,मेहर सिंह कलामपुरा, अमर नाथ सौदा,
अशोक भंडारी,जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार,आई टी सेल प्रमुख विकास कथूरिया, मनमीत बाला, पंकज काम्बोज, मीना काम्बोज,चारों मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अमर टक्कर, बिशन सिंह शेखावत, साहिल मदान, कुलदीप शर्मा, ज्ञान चंद, मोहन लोधी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version