रुझानों में बीजेपी आगे, राकेश टिकैत बोले- जनता नाराज है कुछ असर तो दिखाई देगा

द न्यूज 15 
लखनऊ। यूपी सहित पांच राज्यों के लिए मतगणना जारी है। विभिन्न पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। अबतक बीजेपी को 183 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। वहीं 70 सीटों पर सपा, सात पर बसपा और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला है।

टिकैत का कहना है कि इनसे जनता नाराज है तो इसका कुछ तो असर दिखाई देगा। उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा, ‘ये चोरी भी करते हैं और बेईमान भी हैं। गुंडे भी हैं। सारी चीजें हैं।  हमने यही कहा था कि अपनी मर्जी से वोट करो। जनता नाराज है और कह रही है कि ये नहीं जीतेंगे। कुछ तो असर दिखाई देगा। ये जिला पंचायत चुनाव की तरह बेईमानी करेंगे। ये गिनती शुरू होने से पहले ही कह रहे हैं कि हम ही जीतेंगे।’
यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था जिनकी गिनती जारी है। इससे पहले सातवें चरण के मतदान के खत्म होने के बा सभी चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए थे। लगभग सभी में दोबारा योगी सरकार बनती हुई दिखाई गई थी। हालांकि सपा का कहना है कि सूबे में वही सरकार बनाएगी।

Related Posts

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

Continue reading
शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉ. अम्बेडकर द्वारा मनुस्मृति की आलोचना और नीत्शे की उसकी व्याख्या

  • By TN15
  • June 18, 2026
डॉ. अम्बेडकर द्वारा मनुस्मृति की आलोचना और नीत्शे की उसकी व्याख्या

‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

  • By TN15
  • June 17, 2026
‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 17, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

  • By TN15
  • June 17, 2026
सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे