Site icon Thenews15.in

बंदरा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

बंदरा। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बंदरा भाजपा मंडल ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। सर्वप्रथम वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।

गायघाट के भाजपा नेता अशोक सिंह और फेकू राम ने वाजपेयी जी को “अजातशत्रु” बताते हुए उनकी उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने देश को परमाणु संपन्न बनाया, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत की, और सुशासन की नई गाथा लिखी।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्याम किशोर कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सहनी, मुकुंद कुमार, मनोज कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देवेंद्र पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Exit mobile version